वेयर हाउस विभाग की ओर से खरीदी गईं 7 हजार तोड़ा गेहूं का गबन करने के आरोप में थाना खालड़ा की पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना खालड़ा में मैनेजर वेयर हाउस भिखीविंड अमरदीप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि अनाज मंडी खालड़ा में वेयर हाउस विभाग द्वारा खरीद किया गया 7 हजार तोड़े गेहूं का कमल निवासी खालड़ा, राकेश कुमार निवासी खालड़ा, चन्नू लाल निवासी अमृतसर, मनजीत सिंह व इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह वेयर हाउस भिखीविंड ने मिल कर गबन किया है। उन्होंने बताया कि गेहूं का वजन 3500 क्विंटल है जबकि रकम 65 लाख रुपए बनती है। डीएसपी भिखीविंड की जांच के बाद थाना प्रभारी गुरचरन सिंह ने केस दर्ज कर लिया है।