थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने, घर की तोड़फोड़ करने व हवाई फायर करने के आरोप में 17 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सिटी तरनतारन में उपकारजीत सिंह निवासी मुरादपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि अमन निवासी मुरादपुर, गोरा निवासी अलादीनपुर, मनी निवासी जोधपुर, बब्बू निवासी मुरादपुर, कृष्ण निवासी मुरादपुर के अलावा 12 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ कर हवाई फायर किए। जांच अधिकारी एएसआई संजीवन सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपरांत केस दर्ज कर लिया गया है।