शादी का झांसा देकर लड़की काे घर से भगाया
शादी का झांसा देकर लड़की को घर से भगाने के अारोप में एक व्यक्ति खिलाफ थाना खालड़ा की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थाना खालड़ा में सुखवंत सिंह पुत्र मंगत सिंह निवासी गांव वीरम ने शिकायत दर्ज करवाई कि गुरसेवक सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी वीरम उसके घर में आया और उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठा कर भगाने लगा और जब उसने ऐसा करने से रोका तो गुरसेवक सिंह ने उस पर हमला कर दिया और उसकी लड़की को भगा ले गया। एएसआई साधू सिंह ने मामले की जांच उपरांत उक्त व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।