- Hindi News
- National
- ‘नशा खत्म करना हो या कर्ज माफ करना कैप्टन सरकार हर वादे पर फेल साबित हुई’
‘नशा खत्म करना हो या कर्ज माफ करना कैप्टन सरकार हर वादे पर फेल साबित हुई’
काॅन्फ्रेंस के दौरान संबोधित करते पूर्व विधायक रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और अन्य।
भास्कर न्यूज | तरनतारन
बैसाखी पर श्री चोहला साहिब के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मैंबर पार्लियामेंट जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और खडूर साहिब के पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा विशेष तौर पर संबंधित किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी व आज का दिन प्रत्येक के जीवन में खुशियां और आनंद लेकर आए। उन्होंने अपील की कि हर सिख अपनी विरासत को संभाल कर रखे ताकि यह विरासत हमेशा के लिए बनी रहे। कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
जत्थेदार रणजीत सिंह ने पंजाब सरकार पर सियासी बाण छोड़ते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में फेल होती हुई नजर आ रही है, क्योंकि पंजाब सरकार ने कई मौकों पर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सजा को ठीक मानते हुए जवाब दिया कि जो सरकार खुद ही अपने मंत्री की सजा बरकरार मानते हुए सहमती प्रकट कर रही है ऐसी सरकार के मंत्रियों का आपसी तालमेल सही नहीं। वह सरकार पंजाब की जनता की भलाई नहीं कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी ने अपने साथ मोबाइल लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में दाखिल नहीं होने दिया तो वह मुख्यमंत्री के सचिव कार्यालय में कुछ घंटे बैठने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिले बिना ही वापिस आ गए। इससे यह स्पष्ट होता है कि जिस राज्य में एक पार्टी अध्यक्ष व सांसद की कोई इज्जत नहीं वहां पर आम जनता की बात ही क्या करनी।
पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल में तालमेल ना होना यह बताता है कि पंजाब की जनता की कोई भलाई नहीं हो सकती व इसका प्रशासन पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की दी गई चेतावनी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इनका प्रशासन पर भी कोई जोर नहीं है वह पुलिस अधिकारी अपनी लड़ाई को सरकार से बाहर अदालतों व मीडिया में लेकर जा रहे हैं जोकि निंदनीय है।
पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन नशों को जड़ से खत्म करने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार इसे पूरा करने में फेल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में छठे दरिया की तरह नशा बिक रहा है और यह सब कांग्रेस की मिलीभगत से हो रहा है। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला, दलबीर सिंह जहांगीर, गुरिंदर सिंह टोनी, कंवर संधू ब्रह्मपुरा, नरिंदर सिंह एमजीए, सतिंदरपाल सिंह मल्लमोहरी, प्रेम सिंह, गुरसेवक सिंह शेख, दमनजीत सिंह आदि मौजूद थे।
कस्बा श्री चोहला साहिब के गुरुद्वारा साहिब में हुई कॉन्फ्रेंस में मौजूद संगत।