रेत चोरी करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार
तरनतारन | रेत चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ थाना चोहला साहिब की पुलिस ने काबू किया है। एसआई सविंदर सिंह ने बताया थाना चोहला साहिब में अमरजीत राय ब्लाक माइनिंग अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी टीम सहित क्षेत्र में गश्त कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने गांव मुंडा से दरिया से ट्रैक्टर-ट्राली के चालक हरदीप सिंह पुत्र सूरता सिंह को काबू किया जो दरिया से रेत चोरी कर लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।