जय मां चिंतपूर्णी सेवा सोसायटी पट्टी की ओर से माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए दो बसों को रवाना किया गया है। समागम में जय मां चिंतपूर्णी धर्मशाला मैनेजिंग कमेटी के संजीव कुमार बधवार और स्वर्ण सिंह मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे।
सोसायटी के सदस्य जतिंदर राजा, राकेश चंदन, प्रदीप जैन व राजन जैन ने बताया कि यह बस प्रत्येक देसी महीने के पहले शनिवार को माता चिंतपूर्णी जी के दरबार पर जाया करेगी।
संजीव बधवार ने बताया कि संगतों के लिए हिमाचल प्रदेश माता श्री चिंतपूर्णी मंे धर्मशाला की सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। ताकि दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को वहां पर कोई परेशानी न आए। उनका मकसद लोगों को धार्मिक प्रवृित के साथ जोड़ना है। इस मौके पर महंत आशुगिरि, तरसेम कुमार राजू भल्ला, कौंसलर अमरीक सिंह भुल्लर, जतिंदर जेके, अनिल अरोड़ा, बलवंत राय उप्पल, शक्ति संधू प्रधान, डा. वीर सिंह, जसवंत पप्पी, योगेश कुमार बिल्ला, पहलवान संजीव बोबी प्रधान, बिल्ला बेदी, राज कुमार राजू, बरकत वोहरा, पलविंदर सिंह भोला आदि मौजूद थे।
बस रवाना करने से पहले पूजा अर्चना करते अध्यक्ष संजीव कुमार और मेंबर।