लड़कियों से जीने का हक छीना जा रहा है : नवजोत
लड़कियों से जीने का हक छीना जा रहा है : नवजोत
गांव बागड़िया की गोल्ड मेडलिस्ट नवजोत कौर का कहना है कि एक तरफ जहां जिला तरनतारन की लड़कियां खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं वहीं दूसरी कुछ माता-पिता लड़की को पैदा होने से पहले ही उसे मार रहे हैं जोकि गंभीर चिंता का विषय है। नवजोत कौर ने कहा कि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों को मात दे रही हैं तो फिर क्यों उनसे जीने का अधिकार छीना जा रहा है।