कुछ लोग आज भी पिछड़ी सोच का शिकार हैं: एडवोकेट चब्बा
कुछ लोग आज भी पिछड़ी सोच का शिकार हैं: एडवोकेट चब्बा
एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा ने कहा कि तरनतारन के गांव कंग के छप्पड़ में बुधवार को एक भ्रूण का मिलना इस बात का सुबूत है कि लोग पिछड़ी सोच का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में जब लड़कियां अपने अधिकारों के प्रति संघर्ष कर रही हैं तो कुछ लोगों की इस घटिया सोच के कारण उनका मनोबल कम हो सकता है। उन्होंने समाज से अपील कि लड़कियों को गर्भ में न मार उन्हें लड़कों की तरह पूर्ण आजादी दी जाए ताकि वह बड़ी होकर अपने माता-पिता के नाम रोशन कर सकें।