- Hindi News
- National
- गांव कंग में छप्पड़ में मिले कन्या भ्रूण ने समाज को किया शर्मसार, लोगों ने की निंदा
गांव कंग में छप्पड़ में मिले कन्या भ्रूण ने समाज को किया शर्मसार, लोगों ने की निंदा
गांव कंग में मानवता को शर्मसार करने वाली एक ताजा घटना सामने आई है। मां जिसे कि शास्त्रों में भी भगवान का दर्जा दिया जाता है उसकी एक गल्ती के कारण आज गांव कंग की सभी माताओं का सिर शर्म से झुक गया है। एक मां जिसने एक नन्ही सी परी को 9 महीने तक अपने गर्भ में पाला लेकिन समाज के तानों से डरते हुए मजबूरी में या जानबूझ कर अपने जिगर के टुकड़े को छप्पड़ में फेंकना पड़ा। लेकिन उस मां की इस हरकत ने लोगां को हिला कर रख दिया है। गांव कंग में जब सुबह छप्पड़ के किनारे मादा भ्रूण का पता चला तो उस समय आवारा कुत्ते उस नन्ही सी जान को नोचने के लिए तैयार ही खड़े थे। नम आंखों से गांववासियों ने छप्पड़ से निकाला तो जिस किसी ने भी इस भयावह तस्वीर को देखा तो एक बार तो मन ही मन में उन लोगों को जमकर कोसा जो इस नन्ही कली की मृत्यु के जिम्मेदार थे। इस संबंधी गांववासियों हरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, दिलावर सिंह, जगरूप सिंह ने कहा कि जागरुकता की कमी के कारण लोग आज भी रूड़ीवादी सोच पर चलते हुए लड़कियों को मार रहे हैं जोकि समाज को शर्मसार कर रहे हैं।