पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदर्श इंस्टीट्यूट की सरवीन ने निक्की मुटियार व प्रथमबीर सिंह ने निक्का गबरू का जीता खिताब

आदर्श इंस्टीट्यूट की सरवीन ने निक्की मुटियार व प्रथमबीर सिंह ने निक्का गबरू का जीता खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | गुरु अमरदास आदर्श इंस्टीट्यूट में बैसाखी पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर डिजिटल एसेंबली द्वारा बैसाखी का इतिहास जैसे जलियांवाला बाग की घटना व खालसा पंथ की स्थापना को बढ़िया ढंग से पेश किया गया। इस मौके पर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भंगड़ा व गिद्दे की प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर निक्की मुटियार व निक्का गबरू का मुकाबला भी करवाया गया जिसमें सरवीन कौर ने निक्की मुटियार व प्रथमबीर सिंह ने निक्का गबरू का खिताब हासिल किया। इस मौके स्कूल के डायरेक्टर जतिंदरपाल सिंह रंधावा ने विद्यार्थियों को बैसाखी की महत्ता संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...