पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसिफा को न्याय दिलवाने के लिए रखी भूख हड़ताल

आसिफा को न्याय दिलवाने के लिए रखी भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसिफा को न्याय दिलवाने के लिए खालसा एकता मंच के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे विभन्न संगठनों के सदस्य।

भास्कर न्यूज | तरनतारन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय लड़की आसिफा के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में खालसा एकता मंच के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने तरनतारन में भूख हड़ताल रखी। इन संगठनों की मांग है कि आसिफा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाया जाए। खालसा एकता मंच के परविंदर सिंह ने कहा कि देश में लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिससे देश का सिर शर्मिंदगी से झुक रहा है। लड़कियां सभी की साझी होती हैं इसलिए जब तक आसिफा को न्याय नहीं मिल जाता वह अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे।

‘आप’ नेता हुए शामिल

रोष प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रेस सचिव लखविंदर सिंह ने कहा कि देश के अंदर बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाएं चिंता का विषय हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मौके सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, हरदेव सिंह,सतनाम सिंह, सतबीर सिंह फैलोक इत्यादि माैजूद थे।

पंजाब स्त्री सभा की सदस्य छोटी बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदार्शन करती हुईं।

भास्कर न्यूज | भिखीविंड

पंजाब स्त्री सभा की ओर से देश भर में छोटी बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कस्बा भिखीविंड में रोष प्रदर्शन कर सरकार का पुतला जलाया गया। इस मौके पर कठुआ में 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए राज्य सरप्रस्त नरिंदरपाल ने कहा कि जब से देश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से महिलाओं व नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही हैं व महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बड़े दुखी हृदय से कहना पड़ रहा है कि देश की वागडोर संभालने वाली महिलाएं भी आसिफा के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला का दर्द केवल महिला ही समझ सकती है। यही महिलाएं विपक्ष में होने पर आज से कुछ सालों पहले महिलाओं के सरंक्षण की बात करती थी और सत्ता में आने पर इन महिलाओं द्वारा चुप्पी साध ली गई है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों व अपने संरक्षण हेतू खुद आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीपीआई के ब्लाक सचिव पवन कुमार मल्होत्रा, दविंदर कुमार, जैमल बाठ, सुखदेव काला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...