चिल्ड्रन अकादमी ने आईसीएसई के रिजल्ट में मारी बाजी
तरनतारन | इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन आईसीएसई बोर्ड के परिणाम में तरनतारन की पंजाब चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। एकेडमी के डायरेक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि एकेडमी की छात्रा परनीत कौर ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, रूपिका शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और जसलीन कौर चीमा और गुरसाहिलप्रीत कौर ने ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि पंजाब चिल्ड्रन एकेडमी के तन्वीर सिंह, सिमरनजोत कौर, अरमान प्रीत कौर, आईना सिद्धू ,हररूह कौर, इच्छाप्रीत कौर ओबरॉय और संदीप सिंह ने भी 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक लेकर एकेडमी का नाम रोशन किया है।