डैपो प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत कल
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब को नशामुक्त करने के लिए राज्य सरकार की अनूठी पहल के तहत डैपो प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत, नशा रोकने वाली निगरान कमेटियों, 62 सब डिवीजनों में ओट केन्द्रों के अलावा राज्य स्तर पर बड्डी प्रोग्राम 17 मई को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन तरनतारन से पंजाब वासियों को समर्पित करेंगे।
यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने आज इस राज्य स्तरीय समागम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग के दौरान दी। इस मौके पर एसएसपी तरनतारन दर्शन सिंह मान, एडीसी जनरल संदीप ऋषि, सिविल सर्जन डा. शमशेर सिंह, एसडीएम डा. पल्लवी चौधरी, एसडीएम डा. अमनदीप कौर, एसडीएम पट्टी सुरिंदर सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पर सभ्रवाल ने बताया कि 17 मई को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन तरनतारन में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य में नशों को मुकम्मल रूप से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे प्रोग्राम के डैपो प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव, नशा रोकने वाली निगरान कमेटियों, ओट केन्द्रों व बड्डी प्रोग्राम को पंजाबवासियों के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस समागम दौरान राज्य के 6 जिलों तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर व कपूरथला के नशा रोकने वाले वालंटियरों व नशा निगरान कमेटियों के मैंबरों को इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग ले व नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा ताकि जो राज्य में नशों का मुकम्मल खात्मा किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। लंगर लगाया जाएगा व गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की छबीलें लगाई जाएंगी।
अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल।