सेवा केन्द्र बंद होने के कारण लोग हो रहे हैं परेशान: साहिल
जिला तरनतारन के अधीन आते सेवा केन्द्रों के बंद हो जाने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को अपने काम करवाने के लिए काफी खराब होना पड़ रहा है।
इन शब्दों का प्रकटावा शिव सेना बाल ठाकरे के मीडिया सलाहकार बिक्रमजीत सिंह साहिल ने करते हुए कहा कि सेवा केन्द्रों में बिजली की सप्लाई कट जाने के कारण यह सेवा केन्द्र बंद हो रहे हैं लेकिन गर्मी के इस माैसम में इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने लोगों की सुविधाओं के लिए यह सेवा केन्द्र खोले थे लेकिन लोगों को इन सेवा केन्द्रों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। साहिल ने कहा कि प्रशासन का इस गंभीर समस्या की ओर से ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
बिक्रमजीत सिंह साहिल