पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी रंजिश में बच्चे छोड़ने स्कूल जा रहे युवक पर हमला

पुरानी रंजिश में बच्चे छोड़ने स्कूल जा रहे युवक पर हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन के गांव उस्मा में कुछ नौजवानों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। मारपीट में जख्मी हुआ व्यक्ति सीएचसी कैरों में उपचाराधीन है। अभी तक आरोपी पुलिस की हिरासत से बाहर हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए अमनदीप सिंह पुत्र गुरभेज सिंह निवासी गांव उसमां ने बताया कि 6 महीने पहले उसके रिश्तेदारों में विवाह समारोह था। उस समारोह में उसके भाई के बिचौले के दोस्त नशे की हालत में डीजे की धुन पर हवाई फायर कर रहे थे तो उसने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस पर उन्होंने उसे धमकी दी कि वह उसे देख लेंगे। आज जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था तो उसी रंजिश के चलते आज सुबह माई भागो कालेज आफ नर्सिंग के समीप कंवल, जोबन ने अपने 5-6 अज्ञात साथियों सहित तेजधार हथियारों से लैस होकर उस पर हमला कर दिया। उसने अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से स्कूल के भीतर छोड़ा। उसने बताया कि नौजवानों ने उसे मारने की नीयत से हवाई फायर भी किए व जाते समय वह उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस को पता चला तो चौकी नौशहरा पन्नुआं के एएसआई मुखत्यार सिंह मौके पर पुलिस पार्टी समेत वहां पहुंच गए।

खबरें और भी हैं...