गुरु अमरदास इंस्टीट्यूट में मातृ दिवस मनाया
तरनतारन | गुरु अमरदास इंस्टीट्यूट (किड्स पैराडाइज) श्री गोइंदवाल साहिब में मातृ दिवस संबंधी समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर किड्स पैराडाइज के विद्यार्थियों व उनकी माताओं को विशेष रूप से बुलाया गया। संस्था के अध्यक्ष बलजीत कौर रंधावा, डायरेक्टर जतिंदरपाल सिंह रंधावा विशेष रूप से शामिल हुए। मुकाबले में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले में 15 माताएं व विद्यार्थी विजेता रहे जिन्हें स्कूल प्रबंधकों की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिसिंपल मनीशा सूद, रविंदर कौर आदि मौजूद थे।