पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उधार दिए रुपए वापस मांगने पर चलाई गोलियां, केस

उधार दिए रुपए वापस मांगने पर चलाई गोलियां, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना वैरोवाल की पुलिस ने उधार दिए गए रुपए वापस मांगने पर व्यक्ति के ऊपर गोलियां चलाने और जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमृतप्रीत सिंह वासी खडूर साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुबई में ड्राइवर का कार्य करता था। अब वह अपने गांव खडूर साहिब में आया हुआ था। उसके दोस्त प्रभदीप सिंह वासी नत्थू के ने उससे 15 हजार रुपए उधार लिए थे। उधार वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। जब उसने अपने दोस्त से उधार दिए हुए रुपए वापस मांगे तो प्रभदीप सिंह ने अपने साथी गुरजंट सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाईं जो उसके पेट में लगीं।

नाबालिगा को भगाया, केस

अमृतसर| शादी का झांसा देकर नाबालिगा को भगा ले जाने के आरोप में थाना सुल्तानविंड पुलिस ने लव निवासी तरनतारन रोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि उसकी बेटी अभी 14 साल की है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

खबरें और भी हैं...