पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में मनाया मदर डे

श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में मनाया मदर-डे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल तरनतारन में मां दिवस को समर्पित छोटे-छोटे बच्चों का एक रंगारंग कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर एलकेजी कक्षा के बच्चे शामिल थे। बच्चों ने सुंदर-सुंदर पोशाकें पहन रखी थीं। बच्चों द्वारा अदाकारी, गीत व नृत्य, कोरियोग्राफी भी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी गई। इस मौके पर कार्यक्रम में एसडीएम डा. अमनदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची व उन्होंने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। स्कूल के मैंबर इंचार्ज हरजीत सिंह, नवजोत सिंह, कुलजीत सिंह व प्रिंसिपल अंजु सिंह द्वारा बच्चों को प्यार भरा संदेश दिया गया कि मां ही ममता का दूसरा रूप है। मां की पूजा ही भगवान की पूजा है।

खबरें और भी हैं...