तरनतारन के सरहाली रोड स्थित ठेका जहां लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम।
भास्कर न्यूज| तरनतारन
गत रात लुटेरों ने तरनतारन के सरहाली रोड स्थित शराब के ठेके को लूट का शिकार बनाया। वह ठेके 21 पेटी शराब और 8 हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए। सरहाली रोड पर मौजूद एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठेका मालिक सोनू सिद्धू ने बताया कि रोजाना की तरह उनके कर्मचारी रात 11 बजे के करीब अपने घर चले गए। देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनके ठेके का शटर टूटा पड़ा है। लुटेरों ने शराब के शटर को लोहे की राडों के साथ एक ओर से उठाकर अंदर घुस कर शराब की पेटियां निकाल लीं। चोरी माल की कीमत करीब 4 लाख रुपये बनती है। इस संबंधी थाना सिटी के प्रभारी चंदर भूषण शर्मा ने बताया कि इस संबंधी मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।