थाना सरहाली की पुलिस ने विवाह का झांसा देकर 10वीं क्लास की छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में ओंकार सिंह वासी ठट्ठा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है और स्कूल जाते समय ओंकार सिंह अक्सर उसका पीछा किया करता था। आरोपी ने उससे कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। अपने झांसे में लेकर आरोपी उसके साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी पीड़ित छात्रा को विभिन्न स्थानों पर भी घुमाने के लिए ले जाता रहा। वुमन सेल पट्टी की एएसआई कर्मजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर ओंकार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी है।