पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 साल के युवक ने स्कूल में 11वीं में दाखिला न देने पर गाड़ी तोड़ी

24 साल के युवक ने स्कूल में 11वीं में दाखिला न देने पर गाड़ी तोड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के गांव पंडोरी गोला के सरकारी स्कूल में गांव के ही 24 वर्षीय युवक ने 11वीं कक्षा में दाखिल न मिलने पर अपने साथियों से मिलकर स्कूल को बाहर खड़ी ऑल्टो कार तोड़ डाली और स्टाफ को धमका कर फरार हो गया। स्कूल के प्रिंसिपल अरविंदर पाल सिंह ने थाना झब्बाल में दी शिकायत में बताया कि गुरविंदर सिंह निवासी पंडोरी गोला स्कूल में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने आया था। उन्होंने उम्र ज्यादा होने की बात कह कर दाखिला देने से इनकार किया गया। इससे गुस्साए आराेपी ने साथियों से मिलकर स्कूल बाहर तोड़फोड़ की और उन्हें व स्कूल के स्टाफ को धमकियां देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...