भास्कर न्यूज | तरनतारन/पट्टी
पट्टी से हरिके मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे पंजाब होमगार्ड के नौजवान का गांव नब्बीपुर में एक्सीडेंट हो जाने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 पट्टी जोकि थाना हरिके में तैनात था व आज सुबह ड्यूटी पर जा रहा था तो गांव नब्बीपुर में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी व मौके पर फरार हो गया। जख्मी हालत में बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल पट्टी में दाखिल करवाया गया जहां जख्मों की पीड़ा सहन न करते हुए उसकी माैत हो गई।