पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं 12वीं के रद्द हुए पेपर 17 20 अप्रैल को लिए जाएंगे

10वीं-12वीं के रद्द हुए पेपर 17-20 अप्रैल को लिए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल के कारण तरनतारन में रद्द की गई परीक्षाएं अब 17 और 20 अप्रैल को होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी निर्मल सिंह जैतो सरजा ने बताया कि सरकारी सेकंडरी स्कूल कच्चा पक्का की 12वीं की रद्द की गई अंग्रेजी विषय की परीक्षा अब 17 अप्रैल को माझा काॅलेज फार वुमन में होगी। इसी प्रकार सरकारी कन्या सेकंडरी स्कूल खेमकरण की अंग्रेजी विषय की रद्द की गई परीक्षा 17 अप्रैल को एसजीएडी खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल तरनतारन में होगी। इसी तरह सरकारी कन्या सेकंडरी स्कूल खेमकरण ब्लॉक-2 की अंग्रेजी विषय की रद्द हुई परीक्षा सरकारी सेकंडरी स्कूल लड़के तरनतारन में 17 अप्रैल को होगी, यूनाइटेड सीनियर सेकंडरी स्कूल खेमकरण की अंग्रेजी विषय की परीक्षा माता गंगा गर्ल्स कालजिएट सीनियर सैकंडरी स्कूल तरनतारन में 17 अप्रैल को होगी।

खबरें और भी हैं...