डॉ. भीम राव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
तरनतारन | भारत र| डाॅ. भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस जिला प्रशासन तरनतारन की ओर से डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल की अगुवाई में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स तरनतारन में स्थापित डाॅ. बीआर अंबेडकर के बुत पर फूल-मालाएं अर्पित की गईं। इस मौके पर एडीसी (जनरल) संदीप ऋषि, एसडीएम तरनतारन डा. अमनदीप कौर आिद मौजूद थे।