- Hindi News
- National
- ठेका मजदूर 22 को जाखड़ के घर के आगे देंगे धरना, डॉ. अग्निहोत्री को सौंपा ज्ञापन
ठेका मजदूर 22 को जाखड़ के घर के आगे देंगे धरना, डॉ. अग्निहोत्री को सौंपा ज्ञापन
ठेका कर्मचारियों व दर्जा चार कर्मचारियों ने अपनी मांगों को समर्थन में राज्य सरकार व कांग्रेस सांसदों को नींद को जगाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत आज कर्मचारियों द्वारा 22 अप्रैल की अबोहर में की जाने वाली रैली के संबंध में कांग्रेसी विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री ज्ञापन दिया। इस संबंधी क्लास फोर गवर्नमेंट इम्प्लाइज यूनियन व ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के हरप्रीत सिंह खेहरा, सतपाल सिंह, बलजिंदर सिंह आदि ने कहा कि अब तो सरकार गूंगी व बहरी हो चुकी है और सरकार को कर्मचारियों का संघर्ष नजर नहीं आ रहा, लेकिन चुनावों के दौरान यही नेता वोट लेने के लिए घर-घर आते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर पार्टियां फिर से चुनाव मेनिफेस्टो जारी करेगी लेकिन मेनिफेस्टो में जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा नहीं किया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से बात करने के लिए प्रत्येक दरवाजा खटखटाया गया है लेकिन सरकार बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। इसी रोष के तहत आज कर्मचारियों ने एकत्रित होकर हलके के विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री को रोष पत्र दिया व कहा कि अगर सरकार द्वारा कर्मचारियों की बात न सुनी गई और नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा बहाल ना किया गया तो कर्मचारी 22 अप्रैल को कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष को नींद से जगाने के लिए अबोहर में विशाल जनसमूह एकत्रित कर सांसद सुनील जाखड़ के घर के समक्ष धरना देंगे।
हलका विधायक डाॅ. धर्मवीर अग्निहोत्री को 22 अप्रैल को सांसद सुनील जाखड़ के घर के बाहर किए जाने वाले प्रदर्शन संबंधी ज्ञापन सौंपने यूनियन के नेता।