आग की घटनाओं से बचाव के लिए 20 तक मनाया जाएगा फायर सेफ्टी सप्ताह: डीसी
तरनतारन | लोगों को आग से होने वाली घटनाओं से बचाव संबंधी जागरूक करने लिए स्थानीय सरकार विभाग द्वारा 20 अप्रैल तक जिले में फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि यह सप्ताह मनाने का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों में यहां आग लगने से घटने वाली घटनाओं से निपटने लिए बढ़िया तालमेल स्थापित करना है वहीं ही इस का उद्देश्य आम लोगों को भी आगजनी के कारण होने वाले हादसों से सुचेत करना है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानी का प्रयोग कर हम आग के कारण घटने वाली दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।