पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोर्ट ने 2014 में हुए कत्ल की जांच के आदेश दिए आरोपियों ने गवाहों के घर में घुसकर की तोड़फोड़

कोर्ट ने 2014 में हुए कत्ल की जांच के आदेश दिए आरोपियों ने गवाहों के घर में घुसकर की तोड़फोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाई 2014 में सियासी रंजिश के तहत की गई गांव ठठ्‌ठा के अकाली वर्कर गुरप्रीत सिंह की हत्या के मामले में नामजद पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर और उसके साथियों ने देर रात को गवाहों के घर में दाखिल होकर गुंडागर्दी की। मृतक युवक के रिश्तेदार और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित गुरदयाल सिंह के घर में दाखिल हुए आरोपियों गोलियां चलाने के बाद तोड़फोड़ की और फिर गवाही न देने के लिए धमकाया।

गुरप्रीत के कत्ल का केस थाना सरहाली में दर्ज है। इसमें पंजाब पुलिस का सब इंस्पेक्टर, उसका चाचा पूर्व कांग्रेसी सरपंच और दो अन्य लोग आरोपी हैं। आरोपियों ने ने उस समय मामले को झूठा बताते हुए जांच की गुहार लगाई तो एआईजी क्राइम ब्रांच अमृतसर ने पड़ताल की ओर सभी आरोपियों बेकसूर पाया। इस रिपोर्ट से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं थे। इसलिए शिकायतकर्ता पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद आरोपितों के काेर्ट के आदेश पर पोलोग्राफी टेस्ट हुए। इसके बाद गुरदयाल सिंह ने हाईकोर्ट में मामले की जांच एडीजीपी रैंक के अफसर से करवाने की मांग की गई। यह जांच शुरू होने ही वाली है। इसके लिए गुरदयाल सिंह और उसका परिवार सुबूत जुटा रहा है, लेकिन गत देर रात 4 हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुस कर गुंडागर्दी की।

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसर अगर शामिल हुआ तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...