पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाठी सिंह के परिवार पर हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगा आरोप

पाठी सिंह के परिवार पर हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगा आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन के गांव चौधरी वाला में एक पाठी सिंह के घर पर उनके पड़ोसियों ने ईंट-पत्थर बरसाए और घर में तोड़फोड़ करने के अलावा गोलियां चलाकर उसे सरेआम धमकाया। पाठी सिंह का आरोप है कि हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस के साथ जान पहचान होने के कारण उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा। पाठी सिंह कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनके घर में ईंट-पत्थर बरसाए और बाद में फायर करते हुए धमकाया। पाठी सिंह ने आरोप लगाया कि अब इस मामले में पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उसने मीडिया के माध्यम से पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उसके घर पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्याय दिया जाए।

खबरें और भी हैं...