चोहला साहिब | संप्रदाय कार सेवा संत बाबा तारा सिंह सिंह जी सरहाली साहिब के प्रबंधों अधीन चल रहे गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज सरहाली तरनतारन प्रत्येक क्षेत्र में शिखरों को छूह रहा है। यह काॅलेज सरप्रस्त संत बाबा सुक्खा सिंह व संत बाबा हाकम सिंह की अगुवाई में नए मील पत्थर स्थापित कर रहा है। कालेज के प्रिंसिपल सुमी अरोड़ा ने बताया कि गुरु नानक देव यू्निवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए परिणामों में कालेज की एमए पंजाबी समेस्टर पहला की छात्रा संदीप कौर ने यूनिवर्सिटी में मैरिट स्थान हासिल किया है व एमकाम समेस्टर तीसरा की रविंदर कौर ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपना व अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।