तरनतारन | थाना सदर तरनतारन की पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि गांव पिद्दी नजदीक जिला कचहरी के सामने सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस पर वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और देखा कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया है, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए उसके शव को सिविल अस्पताल तरनतारन में 72 घंटे में रख कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।