पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इन दिनों जब फसलों की कटाई में फायर ब्रिगेड की ज्यादा जरूरत थी, सरकार ने वापस मंगा ली गाड़ियां

इन दिनों जब फसलों की कटाई में फायर ब्रिगेड की ज्यादा जरूरत थी, सरकार ने वापस मंगा ली गाड़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय से शहरवासियों की मांग थी कि आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की अोर से तरनतारन शहर को फायर ब्रिगेड की सुविधा प्रदान दी जाए। और जब साल 2016 में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो तरनतारन के विधायक डाॅ. धर्मवीर अग्निहोत्री के अनथक प्रयासों से सितंबर 2017 में शहर को फायर ब्रिगेड की सुविधा तो मिल गई लेकिन 7 महीने के बीच अप्रैल महीने में सरकार द्वारा इन गाड़ियों को वापस बुला लिया गया है। जिससे शहरवासियों में निराशा पाई जा रही है। यहां बताने योग्य है कि तरनतारन व पट्टी शहर में फायर स्टेशन न होने के कारण इन गाड़ियों को सरकार द्वारा वापिस ले लिया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के लिए स्टाफ की कमी के साथ-साथ गाड़ी की संभाल व इसको चलाने के लिए रखा गया स्टाफ भी अस्थायी रूप से तैनात किया गया था।

शहरवासी अश्विनी कुमार कुक्कु का कहना है कि पिछले दिनों स्थानीय बोहड़ी चौक में एक स्वीट्स शाॅप में लगी भयंकर आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया था जिससे दुकान मालिक का लाखों का नुकसान होने से बच गया था।

वार्ड नंबर 17 के कौंसलर गुरप्रीत सिंह गोल्डी का कहना है कि तरनतारन के विधायक डा. अग्निहोत्री ने शहरवासियों को फायर ब्रिगेड का बेहतरीन तोहफा दिया था लेकिन कुछ कमियों के कारण सरकार ने शहरवासियों से यह तोहफा छीन लिया गया है। इसी तरह एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा का कहना है कि शहर में आगजनी की घटनाओं को रोकने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर उन पर काबू पाने मे सक्षम थीं लेकिन अब किसानों द्वारा जब गेहूं की फसल की कटाई है जिससे इन दिनों आगजनी की घटनाओं के खतरे को भांपते हुए फायर ब्रिगेड की ज्यादा जरूरत थी, लेकिन ऐसे दिनों में इस सुविधा को वापिस लिए जाने से लोगों में काफी रोष है। वार्ड नंबर 6 की कौंसलर सीमा भनौट ने कहा कि पिछले सात महीने में आगजनी की दो घटनाएं हुई थीं व फायर ब्रिगेड की गाड़ी शहर में मौजूद होने से इन घटनाओं पर आसानी से काबू पा लिया गया था। लेकिन अब सरकार द्वारा इन गाड़ीयों के वापस बुला लिए जाने से अगर कोई बड़ी घटना सामने आती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।

आदेश से खुद को ठगा महसूस कर रहे तरनतारन के लोग

यह सात महीने पहले उस दिन की तसवीर है जब सालों मांग करने के बाद जिला तरनतारन को फायर ब्रिगेड की गाड़ी नसीब हुई थी। तब विधायक डॉ. अग्निहोत्री का भी कहना था कि कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया, पर आज कैप्टन सरकार की आेर से गाड़ियों को वापस मंगवा लिए जाने पर जिले के लोग, विशेषकर किसान खुद काे ठगा महसूस कर रहे हैं।

फायर स्टेशन बनने के बाद आएंगी गाड़ियां: विधायक

विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री व पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को वापस बुलाया गया है। स्टाफ को ट्रेनिंग देने और फायर स्टेशन के निर्माण के बाद यह गाड़ियां जल्द ही शहरवासियों की सेवा में हाजिर होंगी।

पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर बुलाईं : ईओ

तरनतारन के कार्यसाधक अधिकारी मनमोहन सिंह रंधावा ने बताया पंजाब सरकार ने जारी की चिट्ठी में लिखा है कि जहां नगर कौंसलरों में फायर स्टेशन का निर्माण नहीं हुआ वहां से गाड़ियां वापस बुला ली जाएं। स्टेशन बनने के बाद व स्टाफ पूरा होने पर इन गाड़ियों को दोबारा भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...