पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री कैप्टन आज करेंगे डैपो प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत

मुख्यमंत्री कैप्टन आज करेंगे डैपो प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा डैपो प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तरनतारन पुलिस लाइन में करेंगे। इस राज्य स्तरीय समागम की सभी तैयारियां प्रशासन की ओर से मुकम्मल कर ली गई हैं। यह जानकारी देते हुए डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने आज विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री व एसएसपी दर्शन सिंह मान के साथ समागम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। डीसी ने बताया कि 17 मई को सुबह 10 बजे पुलिस लाइन तरनतारन में हो रहे राज्य स्तरीय समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे प्रोग्राम के तहत डैपो के दूसरे पड़ाव के चलते नशा निगरान कमेटियों व ओट केन्द्रों के अलावा बड्डी प्रोग्राम को पंजाब वासियों को समर्पित करेंगे। समागम में 6 जिलों तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर व कपूरथला के वालंटीयर इस समागम में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा वालंटियरों व मैंबरों को इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने व लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा ताकि राज्य में नशों को मुकम्मल रूप से खत्म किया जा सके। इस मौके उनके साथ एडीसी संदीप ऋषि, सिविल सर्जन डा. शमशेर सिंह, एसडीएम डा. अमनदीप कौर, एसडीएम डा. पल्लवी चौधरी, एसडीएम पट्टी सुरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...