गोलियां चलाने और जान से मारने की धमकियां देने वाले पर केस दर्ज
थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाने व उसे जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में चार व्यक्तियों के अलावा 2 अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी में सुखजिंदर सिंह पुत्र तेगा सिंह वासी रटौल ने शिकायत दर्ज करवाई कि रात समय उसके घर के बाहर खड़े हरजीत सिंह पुत्र सविंदर सिंह, बलजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह, सविंदर सिंह पुत्र दलबीर सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी रटौल के अलावा 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई और उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए।