दुकान लूटने आए व्यक्ति को किया काबू
तरनतारन| एक दुकान पर लूटपाट करने आए व्यक्ति को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सरहाली की पुलिस ने लुटेरे के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सरहाली में अनिल कुमार निवासी नौशहरा पन्नुआं ने शिकायत दर्ज करवाई कि कि मेहता ज्वैलर की खालसा मार्केट में दुकान है। जिस पर वह मौजूद था तो उस समय उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया। वह आते ही कहने लगा कि उसको सारे सोने के गहने दे दिए जाएं नहीं तो वह उसको जान से मार देगा। व्यक्ति की उसके साथ हाथापाई हो गई और उसके द्वारा शोर मचाने पर दुकान के आस-पास के लोगों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसकी पहचान गुरमीत सिंह निवासी गांव चौधरीवाला के रूप में हुई है। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपरांत उक्त व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।