तरावड़ी | पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से तरावड़ी के अस्पताल में लगाए गए तीन दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन जिला प्रभारी राव सूर्यदेव ने साधकों को योग के फायदे बताए। शिविर के समापन पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने भी साधकों के साथ योग व प्राणायाम किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की प्राचीन पद्धति है, इसे अपनाकर हम रोगों से बच सकते हैं। शिविर में आए लोगों ने विधायक के सामने तरावड़ी में एक व्यायामशाला बनाने की मांग रखी। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, तहसील प्रभारी अनुराग जैन, योग प्रचारक सुशील कुमार, श्रवण कुमार, विजय जांगड़ा, सतनारायण शर्मा, जोगेंद्र कुमार, संजना लूथरा, निधि गुप्ता उपस्थित रहे।