पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एशियाई किक बॉक्सिंग में सुशील कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

एशियाई किक बॉक्सिंग में सुशील कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग हरियाणा की तरफ से किर्गिस्तान में एशियाई किक बॉक्सिंग चैंंपियनशिप कराई गई। जिसमें देशभर से 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा से सिर्फ तरावड़ी के गांव पधाना के सुशील कुमार रंगा का चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था।

किर्गिस्तान में हुई एशियाई किक बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में सुशील कुमार रंगा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। मंगलवार को जब गांव वासियों को खिलाड़ी सुशील कुमार के आने की सूचना मिली तो वह खुशी से झूम उठें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्वर मेडल हासिल कर खिलाड़ी सुशील कुमार का स्वागत किया गया। एसोसिएशन ऑफ किक बॉक्सिंग हरियाणा के महासचिव व सुशील कुमार के कोच सतविन्द्र सिंह ने बताया कि यह बॉक्सिंग किर्गिस्तान में 5 से 12 मई तक हुई थी। 53 किलो वर्ग भार में हरियाणा से सुशील कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। सुशील कुमार रंगा ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय उनके माता-पिता व उनके कोच को जाता है।

खबरें और भी हैं...