पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने दिया महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व का न्योता

सांसद ने दिया महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व का न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप एकता मंच व समस्त कश्यप समाज की ओर से नई अनाज मंडी घरौंडा में 20 मई रविवार को आयोजित होने वाला महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व ऐतिहासिक होगा।

प्रकाश पर्व में पूरे प्रदेश के लोग शिरकत करेंगे। कश्यप तरावड़ी के गांवों में समाज के लोगों को कार्यक्रम का न्योता देने के बाद तरावड़ी के गुरुद्वारा रोड पर जय भारत युवा मंडल कार्यालय में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महर्षि कश्यप एकता मंच व समस्त कश्यप समाज की ओर से नई अनाज मंडी घरौंडा में 20 मई रविवार को आयोजित होने वाला महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि संत महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामस्वरूप ब्रह्मानंद, यूपी से राज्यसभा सांसद विशम्बर प्रसाद निषाद, मुजफ्फरपुर बिहार से सांसद अजय निषाद, गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद, मछली शहर से सांसद रामचरित्र निषाद, आवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप के अलावा इंद्री के पूर्व विधायक अशोक कश्यप व घरौंडा के पूर्व विधायक रमेश कश्यप विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आरडी. कश्यप करेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी रिंकू बंसल, गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल गुलाटी, मास्टर सुरजीत, शिव कश्यप, सुनील सिल्ला, ओपी गुर, संदीप कटारिया, राजेश पधाना, चांद पधाना, रोहित लामसर व शमशेर कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...