पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

50 घरों में शौचालय बना नहीं और ओडीएफ घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कर्रेझर में 26.53 लाख रुपए की लागत से 261 शौचालय बनाकर ग्राम को ओडीएफ घोषित करा दिया। मगर इसकी सच्चाई सरकारी रिकाॅर्ड से बिल्कुल अलग है। सरपंच, सचिव, राेजगार सहायक अपनी पीठ थपथपाने के लिए पूरे गांव को कागज पर ही ओडीएफ घोषित करवा दिया। जबकि 50 घरों में आज भी शौचालय नहीं बना है।

वहीं 200 से अधिक शौचालय पूर्व में दूसरी योजना के तहत बन चुका है। उन्हें भी स्वच्छ भारत में मिशन का शौचालय बता रहे हैं। जिसका शौचालय बना है। उसे राशि नहीं मिली है। कई शौचालय में दरवाजा ही नहीं है। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी तब सामने आई जब सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकाली गई। जिनके घरों में शौचालय बना ही नहीं है। ऐसे 50 से अधिक के नाम से भी पैसा निकल गया है। वहीं जिन्हें पैसा मिला ही नहीं है, उन्हें भुगतान होना बता दिया है। 31 जनवरी को ग्राम पंचायत कर्रेझर के उपसरपंच उमेंद्र सलाम न शिकायत की थी।

तार्रीभरदा. सालिकराम के घर पर 2 फीट गड्ढा खाेदकर छोड़ दिया है।

जांच के बाद सौंपी रिपोर्ट

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कर्रेझर व आश्रित गांव में शौचालय निर्माण की जांच पूरी करके एसडीएम बालोद को रिपोर्ट सौंप दिया हूं। आगे की कार्रवाई एसडीएम के माध्यम से होगी। हनुमंत प्रसाद श्याम, नायब तहसीलदार व जांच अधिकारी गुरुर

निर्माण पूरा करने कहा

कर्रेझर पंचायत में शौचालय मामले में वसूली के साथ-साथ अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। रोशनी भगत, सीईओ जनपद पंचायत गुरुर

खबरें और भी हैं...