रविवार को तहसील साहू संघ गुरुर के तत्वाधान में निशुल्क कोचिंग कॅरियर गाइडेंस व युवा चेतना शिविर साहू सदन कोलिहामार में लगाया गया। मुख्य अतिथि डीईओ बीआर ध्रुव ने कहा कि बच्चों को दिशा देने के लिए कलेक्टर ने दिल्ली की टीम बुलाई है। 200 बच्चे बालोद में कोचिंग ले रहे हैं। कोचिंग पाकर अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं। जिले में सिर्फ गुरुर के साहू समाज ने ही ऐसा आयोजन कर बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी पहल की है। बच्चों को कम्प्यूटर व वाट्सएप सीखना जरूरी है।
अध्यक्षता कर रहे जिला साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि भविष्य की चिंता है। इस कॅरियर गाइडेंस में शामिल हुए है। बीईओ डीआर गजेंद्र ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए ऐसी व्यवस्था दिया है। वर्तमान समय में कॅरियर बनाने के लिए चिंतन कर रहे है कि हम किस दिशा में चले। तहसील सचिव धरमसिंह सोनबोईर, हरिशचंद्र साहू, भुवन साहू, सेवाराम तेजस्वी, एकाराम साहू, दिनेश्वरी साहू, राजेंद्र साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष पुरुर सेवकराम साहू, धनसिंग गंजीर उपस्थित थे।