सैन महाराज की जयंती मनाई
थानागाजी. सैन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते मंत्री भडाना।
थानागाजी| सैन समाज की ओर से शुक्रवार को जैन धर्मशाला में सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से शिव बगीची से कस्बे में शोभायात्रा निकाली। जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना ने लोगों को संबोधित करते हुए भाईचारे से रहने का संदेश दिया। इस अवसर राकेश, कैलाश, मोहन, मंगल, बनवारी, दीनदयाल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम से पहले मंत्री भडाना ने पंचायत समिति परिसर में बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर समाधान करने को कहा।
ततारपुर : कस्बे के निकटवर्ती ततारपुर चौराहा पर केश कला केंद्र समिति ततारपुर चौराहा की तरफ से सैन जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समिति की तरफ से यात्रियों को धर्मार्थ लड्डुओं का वितरण किया व मीठा ठंडा जल पिलाया। कार्यक्रम में समिति के प्रधान राजू सैन, उपप्रधान ओमप्रकाश सैन, सचिव सुनील सैन, ओमी सैन, गगन सैन, मनीष सैन आदि सदस्य मौजूद रहे।