हजारीबाग|समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें शहरी तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए दो दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार पाठक व कार्यपालक दण्डाधिकारी मधु कुमारी ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा आवेदनों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित किया। आज के जनता दरबार में टाटीझरिया के नारायण विश्वकर्मा ने मुखिया पर वित्तीय अनियमितता की जांच कराने, बरकट्ठा के टुकलाल महतो ने प्रमाण पत्र रद्द करने, चुरचू के बबली पीटर होरो ने तबादला स्थगित करने, चौपारण के मोस. फुलवा ने कानूनी कार्रवाई के संबंध में, कटकमदाग के मो. इश्तयाक ने नकल उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में, ईचाक के अब्दुल कुदूश अंसारी ने नव. प्राथमिक उर्दू विद्यालय, घरघरवा के विलय के संंबंध में, ईचाक के मो. सुलतान ने वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के संबंध में, रामनगर सदर के नीतू कुमारी ने भूमि हड़पने, ईचाक के बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने मालगुजारी रसीद के संबंध में, ईचाक के कामेश्वर प्रसाद मेहता ने सरकारी तालाब पर अतिक्रमण, विष्णुगढ़ के फिरोज अंसारी ने ग्राम विकास समिति के गठन के संबंध में आवेदन दिए। सभी आवेदनों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को भेज दिया गया।