चना फसल कटाई के बाद नांदवा में किसान ने की क्विनोवा की खेती
टेमागांव| किसानों का तीसरी फसल पर जोर है। क्षेत्र में कुछ किसान मूंग की बोवनी कर रहे हैं तो नांदवा के किसान हरिओम ने चने की फसल की कटाई के बाद नवाचार करते हुए क्विनोवी की फसल की बोवनी की है। आत्मा परियोजना के तहत क्विनोवा की फसल लगाई गई है। परियोजना अधिकारी श्रीचंद्र जाट ने बताया किसान कम समय, कम खर्च और कम पानी में क्विनोवा की फसल आसानी से ले सकते हैं। जिससे प्रति एकड़ 5-6 क्विंटल उत्पादन ले सकेंगे।