जनसुनवाई मेंे आवेदक को पीने के लिए पानी नहीं मिला
तेंदूखेड़ा|जनपद सभा कक्ष में एसडीएम ब्रिजेंद्र रावत की उपस्थिति में सामूहिक जनसुनवाई के दौरान 5 आवेदन प्राप्त हुए। 3 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जनपद में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं रही। आवेदक पानी के लिए परेशान होते रहे। सीएमओ ने फोन लगाकर बोर से लाइन चालू करवाई तब जाके 12.30 बजे पानी जनपद में आया जनसुनवाई के खत्म होने पर लोगों को पानी मिला। नगर के हीरा पाल, मोहन, शैलेंद्र, अजब, प्रेमलाल, बसंत आदि ने आवेदन देकर कहा कि नरगुंवा तालाब से मवेशियों एवं निस्तार के लिए पानी नाला में छोड़ने जाएं अभी जो पानी है।
नगर परिषद सीएमओ शशांक शेडें का नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर एवं सीएमओ रहते आखिरी जनसुनवाई होने के कारण सीएमओ को नए पद पर नियुक्त होने की बधाई दी। जनसुनवाई में तहसीलदार मोनिका बाघमारे, नायब तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत, सीएमओ शशांक शेडें, पीएचई एसडीओ महेंद्र उरमलिया, परियोजना अधिकारी कैलाश राय, संतोष नेमा, अभिषेक मोर, लालता पांडे आदि अधिकारी उपस्थित रहे।