पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने मांगा वोट

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने मांगा वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो. कलाम खां छप्परगढ़ा गांव का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में ग्रामीणों से वोट मांगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मो काजिम कुरैशी, मोर्चा अध्यक्ष मो. सोना खां, कार्यालय मंत्री आलमगीर अंसारी, बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पप्पू खां, असगर अंसारी व जिप सदस्य गुल शरीफ ने भी भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा ही नहीं बल्कि सभी समुदाय का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पोस्ट मैट्रिक के लिए 76 हजार छात्र-छात्राओं के वजीफा का कोटा दिया। इसमें आनलाइन फार्म जमा हुए। उनके खाते में राशि गई।

ग्रामीणों के साथ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...