पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाजसू प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं और ग्रामीणों से मांगा आशीर्वाद

अाजसू प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं और ग्रामीणों से मांगा आशीर्वाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन संपर्क के दौरान प्रत्याशी लम्बोदर महताे।

भास्कर न्यूज | तेनुघाट/ललपनिया

आजसू प्रत्याशी डॉक्टर लम्बोदर महतो ने तेनुघाट में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। इसक्रम में कहा कि सेवक बनाएं, ताकि क्षेत्र के संपूर्ण विकास कर सकें। सरकारी नौकरी छोड़कर जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। प्रचार के दौरान तेनुघाट सिविल कोर्ट में भी सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की। सभी अधिवक्ताओं ने आशीर्वाद देने की बात कही। मौके पर कैलाश महतो, पंकज पाठक, नागेंद्र ठाकुर, सहित कई अधिवक्ता और आजसू कार्यकर्ता थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार लंबोदर महतो ने टीकाहारा, कुंदा व महुआटांड़ पंचायत के दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से मिले व अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि यहां का पिछड़ापन दूर हो और लोग आर्थिक रुप से भी संपन्न हो सकें। उनके साथ नरेश महतो, हेमंत साहू, चंद्रशेखर महतो, अशोक हेम्ब्रम, भगवान दास, प्रदीप महतो, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...