पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों को सरपंच व सचिव संघ ने दिया समर्थन, 15 मई से जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल

रोजगार सहायकों को सरपंच व सचिव संघ ने दिया समर्थन, 15 मई से जारी है अनिश्चितकालीन हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम रोजगार सहायक/सहायक सचिवों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सरपंच व सचिव संघ ने भी समर्थन दे दिया है। जनपद पंचायत थांदला द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पूर्व में कई बार शासन द्वारा नियमितिकरण का आश्वासन दिया गया लेकिन आदेश जारी नहीं किए गए। ऐसे में रोजगार सहायक संगठन द्वारा मजदूर संघ के बैनर तले 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। रोजगार सहायकों का कहना है हमारी मुख्य मांग नियमितिकरण का आदेश जब तक नहीं होता है, तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे। हड़ताल से विभागों के ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धरने को जिला अध्यक्ष भारतसिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष रतनसिंह डामोर, उपाध्यक्ष दशमन निनामा, जिला प्रवक्ता मन्ना कटारा, संगठन मंत्री राजेश मुणिया ने संबोधित किया।

नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते रोजगार सहायक।

खबरें और भी हैं...