पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिन पहले हुई लूट में पुलिस ने नहीं कार्रवाई,

तीन दिन पहले हुई लूट में पुलिस ने नहीं कार्रवाई,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन पहले हुई लूट में पुलिस ने नहीं कार्रवाई, पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन

भास्कर संवाददाता | थांदला

16 मई की दोपहर में हुई एक लूट की घटना को लेकर पीड़ित ने पहले थाना काकनवानी में रिपोर्ट लिखाई। जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसपी के सामने गुहार लगाई। काकनवानी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तोरनिया निवासी 48 वर्षीय बसु सकना वसुनिया, उसका पुत्र कैलाश व प|ी हुमा के साथ 15 मई को थांदला में काम से गए थे। दोपहर लगभग 3 बजे जब बसु अपनी प|ी व पुत्र के साथ वापस अपने ग्राम लौट रहे थे तभी ग्राम मोरझिरी स्थित एक पुलिया के समीप ग्राम तुमड़िया निवासी रालू हवसिंह भूरिया ने लगभग 5 लोगों के साथ बीच रास्ते में मोटर साइकिल खड़ी कर दी। बसु ने अपनी मोटरसाइकिल रोकी तो आरोपीगणों ने पीड़ित व उसके पुत्र तथा प|ी के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें तीनों को चोट आई है। एसपी को की गई शिकायत में पीड़ित ने बताया आरोपी लगभग 5-6 थे तथा उनके पास 2 मोटरसाइकिल थी। जिसमें एक मोटरसाइकिल (एमपी 45 बीए 7024) नंबर की थी। एक आरोपी को पीड़ित ने पहचान लिया। पीड़ित के अनुसार जिस आरोपी की पहचान उसने की उससे पूर्व से ही पीड़ित का विवाद चलता आ रहा है। आरोपी जेब में रखे 10 हजार रुपए भी ले भागे। घटना के बाद सभी काकनवानी पुलिस थाने गए लेकिन पुलिस थाने पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने आवेदन लेने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।

खबरें और भी हैं...