पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज मनेगा पक्खी पर्व, कल से होंगे पारणे

आज मनेगा पक्खी पर्व, कल से होंगे पारणे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला | साध्वीश्री निखिलशिलाजी, दिव्यशिलाजी, प्रियशिलाजी, दीप्तीजी ठाणा-4 स्थानीय दौलत भवन महिला स्थानक पर विराजित है। उनके सान्निध्य में प्रतिदिन प्रातः राई प्रतिक्रमण, प्रातः प्रार्थना, प्रवचन, दोपहर में ज्ञान चर्चा, शाम को देवसी प्रतिक्रमण आदि विविध धार्मिक आराधनाएं हो रही है।

साध्वी मंडल के सान्निध्य में रविवार को ‘पक्खी पर्व’ जप-तप-त्याग-तपस्या और विविध धार्मिक आराधनाओं के साथ मनाया जाएगा। प्रवचन प्रातः 9 से 10 बजे तक स्थानीय पौषध भवन पर होंगे। पक्खी पर्व के प्रसंग पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपवास तप की तपस्या करेंगे। कई आराधक आयंबिल, नीवीं, एकासन, बियासन आदि विविध तपाराधना करेंगे। पौषध और संवर की आराधना भी होगी। दोपहर को नवकार महामंत्र के जाप होगे। शाम को 6.50 बजे से पक्खी प्रतिक्रमण होगा। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर और श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन पर होगा। प्रतिक्रमण में श्रावक-श्राविकाएं भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...