सेन जयंती के उपलक्ष्य में समाजजनों ने निकाला चल समारोह
थांदला. सेन जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय समाजजनों ने नगर में चल समारोह निकाला जिसमें समाजजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आगे-आगे समाजजन जयकारे लगाते चल रहे थे। इनके पीछे एक रथ में सेनजी महाराज की तस्वीर विराजित थी। यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। समापन पर समाजजनों ने एक दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दी।