पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नल जल योजना ठप, हैंडपंप भी हो रहे खराब, पानी की किल्लत बढ़ी

नल-जल योजना ठप, हैंडपंप भी हो रहे खराब, पानी की किल्लत बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टंकी भरने के नाम पर विवाद करते हैं ग्रापं में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी

भास्कर संवाददाता | थांदला रोड

गर्मी के दस्तक देते ही गांव में पानी की समस्या शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत नौगांवा अंतर्गत उदयगढ़ में एक बड़ी व एक छोटी टंकी होने के बाद भी ग्रामवासियों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।

गांव में नल-जल योजना पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्रामवासियों को पानी लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत नौगांवा में एक बोरिंग किया गया है जिसका उपयोग शासकीय कन्या आश्रम नौगांवा, ग्राम पंचायत व मेन रोड पर बनी छोटी पानी की टंकी भरने में किया जाता है। इसी पानी की टंकी से गांव की आधी आबादी पानी की पूर्ति करती है। लेकिन ग्राम पंचायत पर कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों द्वारा अपने हित साधने के लिए आसपास वालों को पहले पानी दिया जाता है। जब महिलाओं द्वारा मेन रोड पर बनी पानी की टंकी को भरने का कहा जाता है तो वे ठीक से जवाब ना देकर अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत सरपंच को देने के बाद भी वे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस संबंध में सरपंच से चर्चा की गई तो उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही।

गांव के हैंडपंप खराब

गर्मी शुरू होने के साथ ही गांव में हैंडपंप ने साथ छोड़ दिया है। जो हैंडपंप चालू है वह भी काफी देर बाद पानी देते हैं। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो जल्द ही गांव में जलसंकट पसर जाएगा। अभी तो जैसे-तैसे पानी की पूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने बंद हैंडपंप चालू कराने की मांग पंचायत से की है।

खबरें और भी हैं...